ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

मोबाइल मेडिकल यूनिट से 211 मरीजों को मिला इलाज, 96 जाँचें मौके पर ही की गईं

दुर्ग |नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। ये शिविर वार्ड 25 ईएमए चौक ओम परिसर, वार्ड 03 मठपारा सारथी नगर, वार्ड 16 सिकोला बस्ती तथा वार्ड भवानी चौक में आयोजित हुए।

शिविरों में हितग्राहियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। जिनमें
एचबीए1सी, हीमोग्लोबिन, CBC, शुगर, ब्लड ग्रुप, होमोसिस्टीन, थायराइड, लिवर-किडनी फंक्शन, यूरिक एसिड, विटामिन B-12 और D-3, तथा क्रिएटिनिन जैसी जाँचें शामिल रहीं। शिविर के दौरान कुल 211 मरीजों को सेवाएँ प्रदान की गईं और कुल 96 जाँचें की गईं।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शहरी गरीबों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन की तैनाती रहती है, जिससे वहीं पर जाँच, परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण संभव हो पाता है। इससे लोगों को निजी क्लीनिकों के खर्च और दूर-दराज अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिली है।

योजना के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और श्रमिक वर्ग को लाभ मिल रहा है। ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया जैसी समस्याओं की नियमित जाँच और उपचार से स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह योजना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि अब सरकार स्वयं उनके द्वार तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे सेवाएँ और भी व्यवस्थित हो रही हैं। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना “स्वस्थ नागरिक सशक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार कर रही है और शहरी गरीबों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button