ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर गिरी गाज़, 237 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई,8 वाहन जब्त कर भेजे गए न्यायालय,

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एवं लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करने जिले के प्रमुख मार्ग में शाम 6 बजे से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफ्तार,ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश की गई कार्यवाही।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कल दिनांक को दुर्ग बस स्टेण्ड, जेल चौक, जुनवानी चौक, गुरूद्वारा चौक, खुर्सीपार चौक, सिरसा गेट, अहिवारा मोड, ग्लोब चौक, बेरोजगार तिराहा एवं छावनी चौक पर यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष चेकिंग पाइंट ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें नशे में प्रतीत होने वाले भारी एवं छोटे सभी वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया |

जिसमें 08 वाहन चालक नशे में वाहन चलाते पाये गये जिनके वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया साथ ही दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाते 36 वाहन चालको पर, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते 25, ब्लेक फिल्म में 02, बिना हेलमेट 56 एवं अन्य धराओ के तहत कुल-237 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर लायसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को भेजा गया। साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किग में खडे वाहनो को पेट्रोलिंग द्वारा ई चालान की कार्यवाही कर वाहनो को हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button