ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 आम जनता को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान

दुर्ग |  उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं राज्य शासन के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 का आयोजन कर आम जनता को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में 16 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर, दुर्ग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया कि आप सभी युवा है, आगे जीवन में बहुत कुछ करना है, जीवन बहुमूल्य है, फलतः सभी ड्राईविंग लायसेंस बनवाये एवं यातायात नियमों  का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें।

विशिष्ठ अतिथि एस.डी.एम. दुर्ग  हरवंश सिंह मिरी ने कहा कि आप सभी युवा देश का भविष्य है, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना होने की संभावना होती है, सुरक्षित वाहन चलावें, स्टण्ड करने से बचें।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  एस.एल. लकड़ा ने कहा कि वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखे, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया है तथा युवाओं को नशा पान से दूर रहकर अपना भविष्य बनाने पर जोर दिया।

परिवहन निरीक्षक  विष्णु प्रसाद ठाकुर ने दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात नियमों एवं संयमित गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का विस्तार से अवगत कराया गया।

परिवहन निरीक्षक  विकास शर्मा ने कहा कि चलानी कार्यवाही से बचने के लिए हेलमेट न पहने अपितु स्वयं की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए पहने, हेलमेट पहनने की आदत बनावे व दूसरों को भी प्रेरित करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, जेब्रा क्रॉसिंग, ओवर स्पीड, बाईक पर तीन सवारी चलने से बचें।

डॉ. शशीनाथ झा, प्रभारी प्राचार्य द्वारा भी सावधानीपूर्वक निर्धारित गति पर वाहन चलाने लायसेंस बनवाने की अपील किया गया एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए

जिनके लायसेंस नहीं बने हुए थे, उनका लर्निंग लायसेंस बनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक  विष्णु प्रसाद ठाकुर, परिवहन निरीक्षक  विकास शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी  सुभाष बंजारे, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मती मुग्धा साहू एवं  तरूण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button