ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पटरी पार बुधवारी बाजार में महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण: कहाँ बाजार में पानी,प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं में होगा सुधार

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार साकेत कालोनी व सिंधिया नगर के बीच स्थित बड़े और व्यस्त बुधवारी बाजार में आज महापौर अल्का बाघमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में लगभग 20 लाख रु की लागत से पेवर ब्लॉक और चीजों के लिए जितनी भी राशि लगेगी वह किया जाएगा|

वॉल पेनटिंग,प्रकाश व्यवस्था के अलावा बोर को जल्द सुधारने सहित बाजार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ अन्य सुविधा और बेहतर व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार में सभी जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पटरीपार के सबसे बड़ा और स्वच्छ बाजार बुधवारी बाजार दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख और पटरीपार का बड़ा बाजार है। यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बाजार में पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। दुकानदारों के पास कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने का निर्देश है।

पूर्व पार्षद अरुण सिंह ने कहा रात में भी सुरक्षित और सक्रिय यह बाजार रात 11 से 12 बजे तक भी सक्रिय रहता है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। बाजार में महिलाओं के लिए भी सुरक्षित माहौल है, जिससे वे निडर होकर खरीदारी कर सकती हैं।

स्थानीय लोगों की सहभागिता निरीक्षण के दौरान प्रभारी निलेश अग्रवाल, शेखर चंद्राकर,
अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा, प्रीतम गोलू, अभय राहुल, अनूप,निखिल शर्मा अमन समेत अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। सभी ने बाजार की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

महापौर ने कहा कि बाजार में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह बाजार सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button