ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस व्दारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमे पुनः दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं।

दिनांक 20.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि नदी रोड महमरा एनीकट मुक्तिधाम दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना नाम राज सारथी पिता महेश सारथी उम्र 26 साल पता मठपारा सारथी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.) बताये,

आरोपी के कब्जे से कुल 1.102 किलोग्राम गांजा कीमत 54,800/रू., बिक्री रकम 3210/- रू. जुमला किमत 58,010/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 687/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम:– राज सारथी पिता महेश सारथी उम्र 26 साल पता मठपारा सारथी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग

जप्त:- 1.102 किलोग्राम गांजा कीमती 54,800/रू., बिक्री रकम 3210/- रू. जुमला किमती 58,010/- रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button