ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
रायपुर

ICICI बैंक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, सोने के गहनों की अवैध नीलामी का आरोप

रायपुर | रायपुर (छ.ग.) में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भारती कुलदीप के आदेश पर आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के गोल्ड लोन विभाग के सक्षम प्राधिकारी के खिलाफ आपराधिक न्यास भंग (धारा 409 भादवि) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रायपुर के देवेंद्र निवासी अंकित अग्रवाल की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक पर उनके सोने के गहनों की अवैध नीलामी का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने बैंक से करीब 14 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया था और इसके बदले अपनी माता, पत्नी और भाभी के सोने के जेवर गिरवी रखे थे। कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट के कारण कुछ समय तक किश्तों का भुगतान नहीं हो सका, लेकिन बाद में उन्होंने समय-समय पर ब्याज और मूलधन का भुगतान किया।

अंकित अग्रवाल का आरोप है कि इसके बावजूद बैंक ने उनकी गहनों की अवैध नीलामी कर दी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button