ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
बेमेतरा

खेत में चल रहा था जुए का अड्डा, साजा पुलिस की दबिश में 13 आरोपी गिरफ्तार, 1.44 लाख रुपये जब्त

बेमेतरा। साजा थाना क्षेत्र में जुए का खेल खेलते 13 आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा  हैं  । यह कार्रवाई ग्राम सोनपुरी और भरदा के बीच एक खेत में की गई, जहां आरोपी ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1,44,220 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।

थाना साजा प्रभारी एसआई राकेश साहू ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोनपुरी-भरदा के बीच कुछ लोग खेत में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार भी हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button