ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

76वें गणतंत्र दिवस पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग में ध्वजारोहण

दुर्ग |  दुर्ग स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी, जो कि बैंक के प्राधिकृत अधिकारी भी हैं, ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधान कार्यालय दुर्ग और शाखा दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर चौधरी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सहकारिता एक ऐसी संस्था है जहां “जय जवान जय किसान” का नारा वास्तविकता बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संस्था किसानों की सेवा के लिए बनी है और हमें इसे और सुदृढ़ बनाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें और उनकी आर्थिक प्रगति हो सके। उन्होंने सभी से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर बैंक की स्थिति को मजबूत बनाए रखने का आव्हान किया।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के नियमों के तहत सभी को मिलजुलकर काम करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाने में जिम्मेदारी से लगे रहना चाहिए। उन्होंने बैंक में आधुनिक तकनीकी सुधार और अमानतदारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से सहकारिता की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि हमारा उद्देश्य बैंक की निरंतर प्रगति और उसे प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है।

कार्यक्रम में श्री रमाकांत द्विवेदी, पूर्व संचालक ने देश के वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेजते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी राजेंद्र रामटेके ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सबसे पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कर्मचारी संघ अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चंद्राकर ने भी बधाई दी और कहा कि सभी कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन हृदेश शर्मा ने किया। इस मौके पर  कुसुम ठाकुर, बैंक अधिवक्ता सुधीर तिवारी, रामकुमार वर्मा, युवराज चंद्राकर, रामकुमार पटेल, चंद्रषेखर मानिकपुरी सहित प्रधान कार्यालय दुर्ग और शाखा दुर्ग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे श्री राजेंद्र रामटेके ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button