ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
धमतरी

हेलमेट पहने दूल्हों के साथ अनोखी बारात, यातायात जागरूकता पखवाड़े के तहत आयोजन

धमतरी: जिले में आज एक अनोखी बारात निकली, जिसमें दूल्हे अपने सिर पर पगड़ी की जगह हेलमेट पहने हुए थे।

यह विशेष आयोजन यातायात जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने और सीट बेल्ट पहनकर कार चलाने के लिए जागरूक करना था।

इस आयोजन में शहर के पांच दिव्यांग जनों ने आदर्श विवाह कार्यक्रम के तहत रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से बारात निकाली।

यह बारात मकई चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। दूल्हों ने इस दौरान लोगों से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की अपील की, जिससे यातायात सुरक्षा का संदेश दिया गया।

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने पांच दिव्यांग दूल्हों को हेलमेट भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, जबकि डीएसपी यातायात पुलिस ने वर-वधु को हेलमेट प्रदान किए।

यह आयोजन न केवल यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक रहा, बल्कि दिव्यांग जनों के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button