ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

दिपावली त्यौहार के मदद्नेजर यातायात पुलिस दुर्ग एवं नगर निगम तथा व्यापारी संघ द्वारा मार्केट क्षेत्र में व्यापारियो एवं सामान खरीदने आने वाले आम जनता के पार्किग की व्यवस्था किया गया

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार एवं सु ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्गदर्शन तथा  सतीष ठाकुर,  सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आगामी दीपावली त्यौहार के मदद्नेजर बाजारों मे सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व स्टॉफ के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था निर्धारित किया गया जिसमे आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग नगर निगम दुर्ग/भिलाई एवं चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के द्वारा पार्किग हेतु स्थल निरीक्षण किया गया जो कि निम्नानुसार रहेगा:-

पावर हाउस मार्केट की व्यवस्था:-

जवाहर मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारी अपने वाहन लाल मैदान में खडा करेगें।

मार्केट में सामान खरीदने आने वाले आम जनता के लिए    चारपहिया वाहन ओव्हर ब्रिज के  नीचे एवं दो पहिया वाहन मार्केट पार्किग में वाहन खडा कराने की व्यवस्था होगी।

सर्कुलर मार्केट लिंक रोड से आने वाले आम जनता अपने वाहन शासकीय स्कूल पानी टंकी मैदान में खडा करेगें।

इसी प्रकार नंदनी रोड एवं शीतला मंदिर क्षेत्र से आने वाले आम जनता

अपने वाहन छावनी थाना के पीछे पुलिस मैदान में वाहन खडा करेगें।

लिंक रोड में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

-: इंदिरा मार्केट दुर्ग की व्यवस्था :-

व्यापारी अपने वाहन तथा अपने संस्थान में काम करने वाले स्टॉफ की गाडी, महात्मा गांधी स्कूल, एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में खडा करेगें ।

आम जनता जो खरीददारी करने मार्केट आयेगे उनके वाहन पार्किग के लिए पशु चिकित्सालय के सामने एवं टीबी अस्पताल के पास रिक्त भूमि में अपने वाहन खडा करेगें।

धनतेरस से निम्न मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध कर स्टापर लगाकर वाहन डायर्वड किया जावेगा:-

1 सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर।

2 फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर।

3 मान होटल से मोती कॉम्पलेक्स की ओर।

4 शनिचरी बाज़ार से सराफ़ा की ओर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button