ब्रेकिंग
सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए विजय बघेल, विदेश दौरे पर हुए रवाना कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारक एवं एजेंट गिरफ्ता... डबल इंजन सरकार का 'मजबूत विकास' पहली ही बारिश में बह गया। 15 लाख रुपये का रपटा 15 मिनट भी नहीं टिक प...
राज्य

ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत: घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा नया इतिहास

पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली पारी में 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया था।

इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 487/6 रन के स्कोर पर घोषित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 238 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 295 रनों से हराकर बड़ा इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 1977 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में 222 रनों से जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सबसे बड़ी हार का दर्द दिया है। यही नहीं, WACA यानी पर्थ में भारत ने सबसे बड़ी टेस्ट जीत का रिकॉर्ड बना दिया है।

इससे पहले टीम इंडिया ने यहां सबसे बड़ी जीत साल 2008 में 72 रनों से दर्ज की थी। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का हार का स्वाद चखाने वाली भारत पहली टीम बन गई है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 2018 से टेस्ट मैच खेल रही है और लगातार 4 जीत के बाद उसे यहां हार मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button