ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

सीएम साय आज जशपुर में, सलियाटोली दौरे को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित ग्राम सलियाटोली का दौरा करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। 11:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 12:45 बजे सलियाटोली हेलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से 12:50 बजे कार द्वारा ग्राम सलियाटोली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे से 2:50 बजे तक ग्राम सलियाटोली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद 2:50 बजे ग्राम से प्रस्थान कर 2:55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।

शाम 4:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button