ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बड़ा अपडेट: 1.38 लाख मतदाताओं पर वोटर लिस्ट से बाहर होने का खतरा

रायपुर | रायपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं। करीब 1.38 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र तो जमा कर दिया है, लेकिन आवश्यक सहायक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी वजह से चुनाव आयोग ने इन सभी को सी कैटेगरी में वर्गीकृत किया है।

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18,92,523 है। चुनाव आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया को तीन भागों—ए, बी और सी—में बांटा है। ए कैटेगरी में वे 4.66 लाख मतदाता शामिल हैं, जिनके आवेदन और दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए हैं। वहीं बी कैटेगरी में 7.33 लाख मतदाता हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच 19 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन सिंह ठाकुर के अनुसार, कई मतदाता 2003 की पुरानी मतदाता सूची से जुड़े प्रमाण पत्र आवेदन के साथ नहीं दे पाए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित एसडीएम द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे और मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

आंतरिक जानकारी के मुताबिक, पूरे राज्य में सबसे अधिक नाम कटने की आशंका रायपुर जिले से है। यहां 79,405 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 2,88,222 मतदाता जिले से बाहर स्थानांतरित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता का नाम अंतिम रूप से हटाने से पहले नोटिस देना और सुनवाई का मौका देना अनिवार्य होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button