ब्रेकिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने बड़ा कदम, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026 पारित सेंट्रल जेल में सनसनी, भट्ठी में कूदने से उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत दो दिनों से लगातार बारिश का असर, छत्तीसगढ़ में जनजीवन प्रभावित और प्रशासन अलर्ट गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की स... जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना 'घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा' अभियान को दें गति: मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से की पौधरोप... Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़रायपुर

मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त

रायपुर : राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है। वाहनों का उपयोग मुरूम और रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में किया जा रहा था। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना मोहारा के सुपुर्द कर दिया गया है।

कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम अछोली, चौथना, छिरपानी, कल्याणपुर, ढारा और मुढ़िया मोहारा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान मुरूम और रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन के मामले सामने आए।

खनिज विभाग ने ग्राम बिजनापुर निवासी हेम प्रकाश वर्मा के स्वामित्व वाली जेसीबी क्रमांक सीजी-08-बीबी-4365 तथा राजनांदगांव निवासी प्रशांत सिन्हा के स्वामित्व वाली हाईवा क्रमांक सीजी-08-एआर-7660 को मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया। वहीं छुईखदान निवासी मनीष चंद्राकर के स्वामित्व वाली हाईवा क्रमांक सीजी-04-एनजे-2055 को रेत के अवैध परिवहन के आरोप में जब्त किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार गश्त, निरीक्षण और निगरानी अभियान जारी रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button