ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

बोरिया गेट मार्ग में खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 10 चालकों पर चालानी कार्रवाई

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

आज दिनांक को प्रभारी यातायात जोन सिविक सेन्टर एवं हमराह स्टॉफ द्वारा यातायात पेट्रोलिंग के दौरान बीएसपी प्लांट के बोरिया गेट के आस पास सडक मार्ग में भारी वाहन चालको द्वारा मार्ग पर वाहन खडा कर देने आमजन को आने जाने में परेशानियों का सामना करना एवं सडक दुर्घटनाओं की भी संभावना को देखते हुए|

बोरिया गेट पहुचकर नो पार्किग में खडी 10 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किग के तहत कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया और साथ ही वाहन मालिक एवं चालको को भविष्य में इस प्रकार किसी भी मार्ग में वाहन खडा ना करने हेतु समझाईस दी गई।

इसी प्रकार यातायात पेट्रोलिंग द्वारा इंदिरा मार्केट दुर्ग, सुपेला मार्केट, सिविक सेन्टर मार्केट क्षेत्र में नो पार्किग में खडी दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया जा रहा है एवं चार पहिया वाहनों में लॉक लगाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग शहर के सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने यातायात पुलिस दुर्ग का सहयोग करें, सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा ना करें जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button