ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 5 जून को महाराजा चौक से प्रगति मैदान बोरसी तक साइकिल रैली,साथ ही पौधरोपण किया जाएगा

दुर्ग | नगर पालिक निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण हेतु 5 जून को प्रातः 7 बजे मुख्य-अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,अध्यक्षता विधायक गजेंद्र यादव,विशिष्ट अतिथि महापौर  अलका बाघमार द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,सभापति श्याम शर्मा व प्रभारी काशीराम कोसरे,समस्त एमआईसी सदस्य/पार्षदो की उपस्थिति में महाराजा चौक से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बता दे कि ये रैली महाराजा चौक से लेकर प्रगति मैदान बोरसी तक सायकल के माध्यम से पर्यावरण और धरती मां को संरक्षित करने रैली निकालीजाएगी। सायकिल रैली के बाद प्रगति मैदान में बड़े तादात पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों जिला प्रशासन,निगम अधिकारियों  एवं आम जन द्वारा वृक्षारोपण  का कार्यक्रम का आयोजित किया गया है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थलः– प्रगति मैदान वार्ड न. 50, बोरसी समयः प्रातः 07:00 बजे साईकल रैली एवं वृक्षारोपण करने के बाद हरियाली युक्त शहर के उद्देश्य सेबच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से रचनात्मकता भाग लिया। इसमें विजेता बच्चो को पर्यावरण दिवस के दिन प्रगति मैदान पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान से जीवन में हर किसी को एक पेड़ लगाकर बड़े होने तक देखभाल के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकाली  गई रैली महाराजा चौक से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल प्रगति मैदान में पहुंचेगी। आम जनता,जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही बच्चों भी रैली में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 7 बजे प्रातः महाराजा चौक साइकिल रैली में आम जनता  अपने साइकिल के साथ भाग ले सकते है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button