ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
देश

कौन हैं आतिशी मार्लेना? जानिए दिल्ली की नई सीएम की शिक्षा, राजनीतिक करियर और बहुत कुछ

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. उनकी लाइफ के बारे में आइए जानते हैं.

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सीएम पद से इस्तीफे देने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है.

अपने निडर व्यक्तित्व और बेबाक बयानों के लिए लोकप्रिय आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी. आइए जानते हैं उनके निजी जीवन से जुड़ी खास बातें.

कौन हैं आतिशी मार्लेना ?

आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था और वो पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं. उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता वाही दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं. बता दें कि आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं और मौजूदा समय में उनके पास कुल 13 मंत्रालय हैं.

आतिशी मार्लेना की शिक्षा

आतिशी ने अपनी शैक्षणिक यात्रा पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल से शुरू की. 2001 में, उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लिया.इसके बाद वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं और 2003 में इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की. 2005 में, रोड्स स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने मैग्डलेन कॉलेज में दाखिला लिया.

कौन हैं आतिशी मार्लेना के पति ?

आतिशी के पति प्रवीण सिंह पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं.उनके पति यूपी के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं वो आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों से जुड़े हुए हैं.

दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री

दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं. आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी.

कितनी है आतिशी की संपत्ति?

चुनाव आयोग में द‍िये गए हलफनामे के अनुसार आत‍िशी की कुल 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उनके पत‍ि के पास 81.42 लाख रुपये की संपत्ति है. इसके साथ ही उन्‍होंने चुनावी हलफनामे में यह जानकारी दी थी क‍ि उनके पास घर और गाड़ी कुछ भी नहीं ही है. साल 2018-19 में आतिशी की कमाई 5.20 लाख रुपये थी. आतिशी के पास 20 हजार रुपये कैश और बैंक अकाउंट में 36 हजार रुपये थे. इसके अलावा उनके नाम पर 39 लाख, और 18 लाख रुपये की दो एफडी भी थी.

आतिशी के राजनीतिक करियर की शुरुआत

आतिशी के राजनीतिक करियर की बात करें, तो उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में सबसे पहली बार कदम रखा था. वो 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं.आतिशी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें गौतम गंभीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने 2020 में विधानसभा चुनाव में कालकाजी से उतारा.यहां उन्होंने बीजेपी नेता को 11 हजार से अधिक मतों के साथ हराया और विधानसभा में अपनी सीट पक्की की. इसके बाद उन्हें गोवा इकाई का प्रभारी भी बना दिया गया, जिसके बाद से पार्टी में उनका सियासी कद लगातार बढ़ता रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button