ब्रेकिंग
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ... दुर्ग में भाई की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, शराब की आदत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से सिर पर किया... दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर दी विदाई,

आयुक्त लीना कोसम ने कहा,सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत, अब परिवार और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता,

दुर्ग :  नगर पालिक निगम दुर्ग के मोतीलाल सभागार कक्ष में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निगम आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी मनीष साहू एवं पार्षदों ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर आयुक्त लीना कोसम ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण 30 से 40 वर्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय सेवा को देना अपने आप में गर्व और उपलब्धि की बात है। शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं एवं जनअपेक्षाओं के बीच अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति को जीवन का विराम नहीं, बल्कि एक नई और ऊर्जावान पारी की शुरुआत के रूप में देखना चाहिए।

अब सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, अपनी रुचियों को पूरा करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, वह समाज के लिए बेहद उपयोगी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने आसपास के नागरिकों एवं युवाओं को उचित मार्गदर्शन देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के बाद इस तरह सम्मान मिलना उनके वर्षों के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान है।

ये 16 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

सेवानिवृत्त होने वालों में थान सिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक; मनोहर गोस्वामी एवं शैलेंद्र दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक; सुरेश भारती, स्वच्छता निरीक्षक; विष्णु यादव, सरस्वती बंछोर, बेनीराम जांगड़े, दिलीप शर्मा, साधना नायक, यशवंत साहू एवं कमलाबाई कुंभकार, भृत्य; एसबु, राजकुमारी, मोहन राव, राकेश कुमार एवं उमा बाई, सफाई कामगार शामिल रहे।कार्यक्रम में पार्षद गुलाब वर्मा, खलीक रिजवी, सविता साहू, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिकांत यादव सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button