ब्रेकिंग
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ... दुर्ग में भाई की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, शराब की आदत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से सिर पर किया... दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़बालोद

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री आवास, जॉब कार्ड सुधार, गन्ना बीज की राशि और अतिक्रमण से जुड़े आवेदन पहुंचे

बालोद, 16 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मांगों और समस्याओं को सुना। उन्होंने आवेदकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम मार्री की कुमारी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जगतरा की मोनिका धनकर ने जॉब कार्ड में सुधार कराने तथा ग्राम परसतराई के डेमन लाल ने गन्ना बीज की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी तरह अर्जुंदा के विनोद सिन्हा ने अतिक्रमण हटाने और ग्राम सतमरा की सरोजनी साहू ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग को लेकर आवेदन दिया। इसके अलावा विभिन्न गांवों से पहुंचे अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पात्र आवेदकों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button