ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति के समर्थन में सड़क पर उतरीं महापौर अलका बाघमार, पटेल चौक में किया हेलमेट वितरण:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई “नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति को लेकर मंगलवार को दुर्ग शहर में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महापौर अलका बाघमार ने स्वयं किया।महापौर  अलका बाघमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल एवं पार्षदों के साथ पटेल चौक पहुंचीं और वहां दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया।इस अवसर पर पार्षद संजय अग्रवाल,साजन जोसफे, गोविंद्र देवांगन, हेमन्त मटियारा,सुरेश गुप्ता के अलावा दुर्ग थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहें।

 सड़क पर उतरकर किया जागरूक

महापौर अलका बाघमार ने स्वयं आम जनता से मुलाकात की और कहा कि हेलमेट केवल एक सुरक्षा उपकरण नहीं है, बल्कि यह उनके और उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों को हेलमेट भी बांटे और समझाया कि सड़क दुर्घटना के समय यह एक छोटी-सी ढाल कैसे बड़ी अनहोनी से बचा सकती है।

भावनात्मक अपील

महापौर अलका बाघमार एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा –

आपका परिवार घर पर आपका इंतजार करता है। दुर्घटनाएं बताकर नहीं आतीं। छोटी सी लापरवाही किसी पूरे परिवार की खुशियों को छीन सकती है। जब भी घर से बाहर निकलें, हेलमेट जरूर पहनें। ‘सिर्फ दो मिनट के लिए जा रहा हूँ’ कहकर बिना हेलमेट निकलना आपके और परिवार दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।”

पेट्रोल पंपों पर लागू होगा सख्ती से नियम

जिला प्रशासन ने हाल ही में यह आदेश जारी किया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों से पूरी तरह सहयोग करने की अपील की है।

अभियान का मकसद

इस संयुक्त पहल का उद्देश्य सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि नागरिकों को यह संदेश देना है कि सड़क पर सुरक्षा से समझौता न करें। हेलमेट जीवन का बीमा है, जो दुर्घटना की स्थिति में परिवार को टूटने से बचा सकता है।

दुर्ग में चला जागरूकता अभियान: महापौर अलका बाघमार ने सड़क पर उतरकर बांटे हेलमेट

“नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति के समर्थन में दुर्ग महापौर की पहल

पटेल चौक पर महापौर ने की भावनात्मक अपील – ‘परिवार आपका इंतजार कर रहा है, हेलमेट जरूर पहनें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं: प्रशासन ने नियम लागू किया, पुलिस और निगम मिलकर करेंगे सख्ती से पालन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button