ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,

राजीव नगर, मोहन नगर और संतरा बाड़ी के नागरिकों को मिलेगी बेहतर मूलभूत सुविधाएं,

दुर्ग/6 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार शाम महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, पार्षद आर.एन. वर्मा, गोविंद्र देवांगन, अजीत वैध, रंजीता पाटिल,ममता देवांगन तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

महापौर ने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर में सड़क सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 12 मोहन नगर में पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 26 संतरा बाड़ी में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी। इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को वर्षों से चली आ रही जलभराव, गंदे पानी की निकासी और आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पुलिया जैसी मूलभूत संरचनाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। निगम प्रशासन नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रहा है।

महापौर ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षदों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। नागरिकों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button