ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग: रात्रि में तीन दिवसीय ट्रैफिक चेकिंग अभियान, 808 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 2.91 लाख समंस शुल्क वसूला

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एवं लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करने जिले के प्रमुख मार्ग में शाम 7 बजे से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफ्तार,ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश पर की गई कार्यवाही।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 03 दिनों सें शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार, को जिले के अलग-अलग प्रमुख मार्गो में यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष चेकिंग पाइंट ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें नशे में प्रतीत होने वाले भारी एवं छोटे सभी वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें 15 वाहन चालक नशे में वाहन चलाते पाये गये जिनके वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया|

साथ ही दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाते 162 वाहन चालको पर, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते 56, ब्लेक फिल्म में 04, बिना हेलमेट 103 एवं अन्य धराओ के तहत कुल-808 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालकों पर 10 से 15 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया एवं लायसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को भेजा गया।

साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किग में खडे वाहनो को पेट्रोलिंग द्वारा ई चालान की कार्यवाही कर वाहनो को हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button