ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा सम्पन्न, आठ एजेंडे सर्वसम्मति से पारित

दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक श्रद्ध्ये मोतीलाल वोरा सभागार में आज प्रातः 10 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति श्याम शर्मा ने की। इस अवसर पर महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण तथा निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कुल आठ एजेंडे रखे गए, जिन्हें क्रमवार चर्चा उपरांत पारित किया गया।

मुक्तिधाम दुकानों के आबंटन पर निर्णय

सभा में रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम परिसर की दुकानों के आबंटन पर चर्चा हुई। यहां 10×12 आकार की चार दुकानें निर्मित की गई थीं। इनमें से दुकान क्रमांक 01 और 04 का आबंटन पूर्व में किया जा चुका है। दुकान क्रमांक 02 (अनारक्षित) और 03 (अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु आरक्षित) के लिए 29 जुलाई 2019 को निविदा आमंत्रित की गई थी। इसमें दुकान क्रमांक 02 के लिए  आशीष वर्मा की निविदा प्राप्त हुई, जिसे स्वीकार किया गया।

गंजमंडी कॉम्प्लेक्स और अग्रसेन चौक दुकान निविदा

नगर निगम, दुर्ग के नियंत्रणाधीन नवनिर्मित गंजमंडी व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स की दशम निविदा 13 नवम्बर 2024 को जारी की गई थी। यह निविदा 15 नवम्बर 2024 को समाचार पत्र देशबंधु और सुबह का प्रहरी में प्रकाशित हुई थी। निविदा में दुकानों के लिए ऑफर दर प्राप्त हुए। इसी प्रकार अग्रसेन चौक सुभाष स्कूल सीढ़ी के नीचे निर्मित दुकान हेतु 05 अगस्त 2025 को चतुर्थ निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें चार निविदाकारों ने भाग लिया।

जाति प्रमाण पत्र और संपत्तिकर पुनर्निर्धारण

शहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कुल 61 आवेदन निगम में जमा हुए थे। इनकी जांच वार्ड एआरआई को सौंपी गई। जांच में 9 आवेदन पात्र और 52 अपात्र पाए गए।

साथ ही, निगम अधिनियम 1956 की धारा 143(3) के अनुसार संपत्तिकर का पुनर्निर्धारण एजेंडे में शामिल रहा। वर्ष 2017-18 में भवन/भूमि मूल्य पर आधारित कर में 50 प्रतिशत वृद्धि की गई थी। इसके बाद अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया था। अन्य नगर निगमों की भांति दुर्ग में भी 2025-26 से वार्षिक भाड़ा मूल्य पर आधारित संपत्तिकर दर निर्धारित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विशेष बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार की अतिरिक्त कर वृद्धि नहीं होगी।

जीएसटी दरों में कटौती पर स्वागत प्रस्ताव बहुत से पारितसामान्य सभा में देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमन द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई बड़ी कटौती का स्वागत किया गया। सदन ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इस कदम से किसानों, मध्यम वर्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा। सभा ने प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करते हुए बहुमत से स्वागत प्रस्ताव पारित किया।

महापौर और सभापति ने जताया आभार

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि निगम की यह सभा शहर के विकास कार्यों को गति देने और जनता के हित में ठोस निर्णय लेने का मंच है। वहीं सभापति श्याम शर्मा ने सभी पार्षदों और अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पारित प्रस्तावों से निगम के प्रशासनिक कार्य और अधिक पारदर्शी तथा जनहितैषी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button