ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
छत्तीसगढ़दुर्ग

चोरी की घटनाओं पर दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार, फरार आदतन चोर गिरफ्तार

दुर्ग | थाना नेवई जिला दुर्ग में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत थाना नेवई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक फरार आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 11 से 12 लाख रुपये आंकी गई है।

दुकान का शटर तोड़कर की थी चोरी

प्रकरण क्रमांक 430/2025 में प्रार्थी उमाकांत यादव, निवासी मैत्री नगर, नेवई द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 28-29 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात कृष्णा टॉकीज रोड स्थित दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात आरोपी ने चोरी की थी। मामले में थाना नेवई में धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ठामेश्वर साहू उर्फ रवि (20 वर्ष), निवासी ग्राम धनौरा, पदमनाभपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की राशि आपस में बांटकर खर्च करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से ₹14,000 नगद जप्त किए गए।

मकान चोरी के मामले में भी था फरार

इसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 262/2025 में प्रगति नगर, रिसाली स्थित मकान में 25 अगस्त 2025 की रात हुई चोरी के मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी ठामेश्वर साहू उर्फ रवि को 19 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया और उसके पास से ₹1,000 नगद जप्त किया।

अन्य संगीन अपराधों का भी खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा—

  • थाना पदमनाभपुर क्षेत्र से स्विफ्ट डिज़ायर कार चोरी,
  • थाना भिलाई नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी,
  • जिला बालोद में एटीएम चोरी का प्रयास,
    जैसे गंभीर अपराध भी किए गए हैं। चोरी किए गए वाहन पूर्व में ही आरोपी के साथी से जप्त किए जा चुके हैं।

दुर्ग पुलिस का सख्त संदेश

आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त फरार और आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button