ब्रेकिंग
चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता, लिया आश... महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार रिमझिम सावन मेला के शुभारंभ में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं डॉ. सरोज पाण्डेय हुईं शामिल, ... आदतन अपराधी भीम सोनकर पर बड़ी कार्रवाई, एक साल के लिए जिलाबदर; दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से बाहर रह... नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा देकर महिलाओं से लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर
छत्तीसगढ़दुर्ग

रायपुर नाका में जुए के अड्डे पर मोहन नगर पुलिस का बड़ा छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹9.04 लाख नकद जब्त

दुर्ग। दुर्ग जिले के रायपुर नाका क्षेत्र में मोहन नगर पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 4 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार 8 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका इलाके में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना मोहन नगर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से ₹9,04,000 नकद, 10 मोबाइल फोन तथा ताश की गड्डियां जब्त कीं। इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 एवं 5 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के निवासी शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button