ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

सड़कों की सफाई, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की ली जमीनी समीक्षा

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह 7:30 बजे निगम क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। भ्रमण की शुरुआत वाय शेप ब्रिज बटालियन से हुई, जो मालवीय नगर चौक, राजेंद्र पार्क चौक से होते हुए बस स्टैंड परिसर तक चली। इस मौके पर नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता पंकज साहू,विकास दमाहे, श्रीमती उमयन्ती ठाकुर,कर्मशाला अधीक्षक,शोएब अहमद,अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार,बाजार प्रभारी अभुदय मिश्रा, शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,स्टोनो गौतम साहू,वार्ड उप अभियंता, सफाई दरोगा, सुपरवाइजर तथा संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाने के निर्देश

आयुक्त ने सड़कों के दोनों ओर फैले अतिक्रमण और अनुपयोगी (कंडम) वाहनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन अतिक्रमणों और परित्यक्त वाहनों के कारण शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में निगम टीम सक्रिय होकर इन्हें हटाने की कार्यवाही करें।

पेड़ों के डंगलो की  छटाई और साफ-सफाई पर बल

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने देखा कि कई स्थानों पर पेड़ों की डंगले सड़कों तक फैली हुई हैं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की समुचित छटाई कराई जाए, ताकि मार्ग साफ-सुथरा और सुरक्षित रहे।

बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन

आयुक्त अग्रवाल ने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बस संचालकों से चर्चा करते हुए बसों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने, परिसर में बसों की धुलाई नहीं करने तथा कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की सख्त समझाइश दी। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य चौराहों व डिवाइडरों की सफाई पर विशेष निर्देश

आयुक्त ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं डिवाइडरों की नियमित सफाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए डिवाइडरों की धूल सफाई, सड़कों की झाड़ू मशीन से सफाई और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों से सहयोग की अपील

निरीक्षण के दौरान आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है, परंतु नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा न फैलाएं और निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।

उन्होंने कहा कि “स्वच्छ शहर की पहचान केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। मिल-जुलकर ही हम दुर्ग को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button