ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
देश

अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद, RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट 2025

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस महीने देशभर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 21 दिनों तक बंद रहेंगे। इसके अलावा, हर महीने की तरह अक्टूबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में प्रमुख छुट्टियों में महानवमी (1 अक्टूबर), गांधी जयंती/विजयादशमी (2 अक्टूबर), लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा शामिल हैं। कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के माध्यम से लेन-देन संभव रहेगा। हालांकि, बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक जाना आवश्यक होगा। RBI की यह सूची ग्राहकों को पहले से योजना बनाने में मदद करेगी ताकि आवश्यक बैंकिंग कार्य समय पर निपटाया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button