ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

कार्तिक पूर्णिमा पर शिवनाथ नदी तट पर खण्डेलवाल युवा मंच ने किया भव्य दीप दान कार्यक्रम

दुर्ग। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज शिवनाथ नदी, गुरुद्वारा के सामने खण्डेलवाल युवा मंच दुर्ग द्वारा भव्य दीप दान एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैंकड़ों दीप प्रवाहित किए गए, जिसके साथ पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके पश्चात गंगा महाआरती एवं आतिशबाज़ी का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा वर्ग ने विशेष भूमिका निभाई।खण्डेलवाल युवा मंच के अध्यक्ष विनय खण्डेलवाल ने बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अरविंद खण्डेलवाल द्वारा तैयार की गई थी, जिसके बाद युवा टीम ने पूरी निष्ठा से इसकी तैयारी की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
अर्चिता, धनिष्ठा, हिमांशी, स्मृति, खुशी, रौनक, नमन, निखिल, अंकित, नवीन खण्डेलवाल सहित युवा मंच के अन्य सदस्य।

विनय खण्डेलवाल ने बताया कि दीप दान का उद्देश्य समाज में प्रकाश, सकारात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देना है।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने दीप प्रवाहित कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button