ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2.0 के संबंध में बैठक सम्पन्न

दुर्ग | प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2.0 के संबंध में आज उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर डॉ. अमिताभ दुबे एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के नोडल अधिकारी  प्रकाश कुमार पाण्डे भी उपस्थित थे।

बैठक में उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय  आर. के. कुर्रे, संयुक्त संचालक  टी.एस.सतपुते, आई.टी.आई. भिलाई एवं विभिन्न शासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. छ.ग. स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई तथा हेमचंद विश्वविद्यालय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कुल 32 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

डॉ. अमिताभ दुबे ने सभी को निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक पहुंचाने में पुर-जोर प्रयास करें साथ ही उन्होंने विभिन्न संस्थानों के रिक्तियों को भी साझा किया जिससे कि युवा उन संस्थानों में इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करते हुए योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही सभी प्रतिनिधियों से अभी तक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की तथा उसे और बढ़ाने पर जोर दिया।

योजना के नोडल अधिकारी एवं संस्था के प्राचार्य  प्रकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपूर्ण आवेदकों से सम्पर्क कर उन्हें इस योजना के लाभों का उल्लेख करते हुए अपने आवेदन को पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे ऐसे अभ्यर्थियों को योजना का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कार्पाेरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिशशिप में 5 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में 6 हजार रूपए एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा।

यह अप्रेंटिशशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिशशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना में आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा 22 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button