ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

नशे का मास्टर माइंड शेरा उर्फ शेरसिंह पुलिस के गिरफ्त में, 05 लाख रूपये का मदाक पदार्थ चिट्टा बरामद

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के युवाओं में नशे का जहर घोलने वाले नशे के सौदागरों को दुर्ग पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेर सिंह है, जो कि नशे के कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. जो पंजाब से चिट्टा हेरोइन लाकर नशे का कारोबार किया करता था. शेर सिंह के पास से लगभग पांच लाख रुपए का चिट्टा हेरोइन बरामद किया गया है. बुधवार को पंजाब में जाकर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को इनकी पेशी मीडिया के सामने की गई.

दरअसल दुर्ग पुलिस को लगातार पंजाब से नशीली पदार्थ हेरोइन चिट्टा के तस्करी की जानकारियां मिल रही थी. दुर्ग में नशे के सौदागर चिट्टा धड़ल्ले से बेच रहे थे. जानकारी के बाद पुलिस ने एक टास्क टीम बनाई. टीम ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र के शातिर बदमाशों के पास से हीरोइन जब्त की. उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई. इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें ये हेरोइन शेर सिंह बेचने के लिए देता है.

शेर सिंह को जैसे ही इसकी जानकारी लगी कि आरोपियों ने उसका नाम बता दिया है. इसके बाद वो तुरंत पंजाब फरार हो गया, जिसके बाद शेर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम को पंजाब भेजा गया. टीम ने शेर सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया. शेर सिंह के साथ ही अमृतसर के ही रहने वाले जोधा सिंह और लवप्रीत सिंह को भी हिरासत में लिया गया.

पंजाब के चिट्टा का दुर्ग में धड़ल्ले से कारोबार की जानकारी मिली. पुलिस ने टीम का गठन कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस ने टीम को मुख्य आरोपी शेर सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब भेजा. शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. :जितेंद्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शेर सिंह के कब्जे से लगभग 5 लाख का चिट्टा जब्त किया गया है. फिलहाल पुलिस हेरोइन के इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button