ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

नाबालिग पीड़िता से संबंधित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग जिले में नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अतिरिक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इससे पहले इस प्रकरण में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता के साथ वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित किया गया।

आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विवेचना एवं तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव

जप्त सामग्री
विवेचना जारी, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जांचाधीन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button