ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
देश

प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी यात्रा: नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना पर होगा फोकस

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गुयाना के दौरे प रहेंगे।

वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर से यह यात्रा 17 साल के अंतराल के बाद हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आ रहा है। इससे पहले,  अक्तूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई थी।

कल होगा राष्ट्रपति विला में स्वागत
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 17 नवंबर को राष्ट्रपति विला में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राष्ट्रपति टीनूबू के साथ अकेले में बैठक करेंगे और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों और इसके सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

ब्राजील और गुयाना का भी करेंगे दौरा
नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी 8-19 नवंबर को  ब्राजील पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर तक दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी की गुयाना यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा होगी।

ब्राजील में मिल सकते हैं मोदी-जिनपिंग
रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोबारा मुलाकात ब्राजील में हो सकती है। दोनों नेता जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर एक और बैठक कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि दोनों ही ओर से शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की संभावना तलाशी जा रही है।

बाइडन से भी मिलेंगे मोदी
जी-20 सम्मेलन के इतर मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात होगी। चूंकि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन हुआ है और जनवरी में बाइडन की जगह डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की कमान संभालेंगे, ऐसे में इस द्विपक्षीय मुलाकात के संदर्भ में कोई खास कूटनीतिक हलचल नहीं है। सरकारी सूत्र का कहना है कि कई अहम मुद्दों पर ट्रंप का बाइडन के इतर रुख रहा है, इसलिए कोई भी देश किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए नई सरकार के आने का इंतजार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button