ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

गर्मियों से पहले दुर्ग की जल व्यवस्था होगी मजबूत, इंटकवेल–फिल्टर प्लांट में लगेंगे नए मोटर पंप

दुर्ग |  नगर पालिक निगम।आगामी गर्मियों में शहरवासियों को जलसंकट से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने जल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की ठोस योजना तैयार कर ली है। इस बार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए इंटकवेल और फिल्टर प्लांट में नए शक्तिशाली मोटर पंप लगाए जाएंगे।

नगर निगम के जल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंटकवेल में 120-120 एचपी क्षमता के दो नए मोटर पंप स्थापित किए जाएंगे, जिससे कच्चे पानी की आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही फिल्टर प्लांट में 97.33 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त मोटर पंप लगाया जाएगा, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।

मोटर पंपों की खरीदी के लिए शासन से 29 अगस्त 2025 को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। तकनीकी परीक्षण एवं निविदा प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर तकनीकी विशिष्टताओं में आवश्यक सुधार किए गए हैं। समक्ष स्वीकृति में विलंब के कारण निविदा प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होते ही मोटर पंपों की स्थापना का कार्य तेज़ी से किया जाएगा, जिससे गर्मी के चरम समय में भी शहर की जल आपूर्ति सुचारू बनी रहेगी। निगम के इन प्रयासों से नागरिकों को इस वर्ष जल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

महापौर अलका बाघमार ने आने वाली गर्मी के सीजन से लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मोटर पंप खरीदी का प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने 3 पंप के लिए ही राशि स्वीकृत की। 1.94 करोड़ की लागत से इंटकवेल में 120-120 एचपी के दो मोटर पंप लगाए जाएंगे। वहीं फिल्टर प्लांट में 97.33 लाख की लागत से एक मोटर पंप लगाया जाएगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा इंटकवेल और फिल्टर प्लांट के लिए तीन मोटर पंप खरीदे जाने है। निविदा शतोॅ की स्वीकृती मिलने का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति के मिलते ही पंप खरीदी की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button