ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

नंदिनी नगर। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नंदिनी नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब, नगदी रकम एवं मोटर सायकल जप्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोता निवासी खेलू प्रसाद मारकंडेय अवैध रूप से शराब रखकर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG-07/BV-0793 से ग्राम हरदी तालाब के पास ग्राम गोला माटरा जाने वाली मेन रोड की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान आरोपी खेलू प्रसाद मारकंडेय (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम गोता, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को पकड़कर उसकी मोटर सायकल की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी देशी मसाला शोले शराब की 49 पौव्वा (8.820 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत 4,900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से बिक्री की नगद रकम 3,000 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल की कीमत 20,000 रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल जुमला जप्त संपत्ति की कीमत 27,900 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
नाम – खेलू प्रसाद मारकंडेय
उम्र – 60 वर्ष
निवासी – ग्राम गोता, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button