ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
भिलाई

छत्तीसगढ बीज निगम एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 भिलाई नगर | प्रार्थी डागेश्वर कुमार बघेल पिता सालिक राम बघेल उम्र 32 साल निवासी सेक्टर 05 भिलाई द्वारा दिनांक 27.04.2025 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे प्रार्थी के समाजिक गतिविधियों मे जाने के दौरान सुमीत गायकवाड़ एवं दीपक गायकवाड़ से जान पहचान होना |

जिसके द्वारा अप्रेल 2022 मे सुमीत गायकवाड़ एवं दीपक गायकवाड़ ने प्रार्थी से परिचय बढाकर उसे विश्वास मे लेकर प्रार्थी के बहनो को छत्तीसगढ बीज निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रुपये लेना एवं उन लोग को नौकरी नही लगा पाने के बाद प्रार्थी को छत्तीसगढ पुलिस मे एसआई. के पद पर सीधी भर्ती कराने का झांसा देकर पहले लिये गये 03 लाख रकम एवं उसके बाद 02 लाख रुपये और लेकर कुल 05 लाख रुपये लेकर नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी करने पर अप.क.- 185/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया |

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीगणो को हिरासत में लिया जाकर पुछताछ किया गया जिन्होने घटना को कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त एक लेपटाप को आरोपी के निशादेही पर जब्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. प्रेम सिंह, प्र.आर. रोशन भुवाल, आरक्षक इसरार अहमद एवं हेमेन्द्र कुर्रे की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

आरोपी –
1. सुमीत कुमार गायकवाड़ पिता हेमंत गायकवाड़ उम्र 35 साल साकिन जी पाकेट क्वाटर 62 बी मरोदा सेक्टर भिलाई

2. दीपक गायकवाड़ पिता हेमंत गायकवाड़ उम्र 39 साल साकिन जी पाकेट क्वाटर 62 बी मरोदा सेक्टर भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button