ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
भिलाई

भिलाई में तेज रफ्तार कार से सिक्योरिटी गार्ड को ठोकर, इलाज के दौरान मौत

भिलाई | दो दिन पहले भिलाई के ग्रीन वैली कॉलोनी में हुए एक दर्दनाक हादसे में नाइट ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड गणपत साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवकों ने तेज रफ्तार कार से गार्ड को ठोकर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा होते ही गार्ड को शंकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही और देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रांसपोर्टर सचिन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की कार की पहचान हो गई थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी ग्रीन वैली कॉलोनी में निकाला, ताकि वे समाज के सामने अपनी शर्मिंदगी का सामना कर सकें।

पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने आभार जताया, लेकिन साथ ही इस तरह के हादसों से सुरक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। गणपत साहू के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस घटना ने भिलाई के नागरिकों को एक बार फिर सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता का अहसास दिलाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह साफ किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button