ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन नेहरू नगर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

भिलाई | सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन स्वयंसिद्धा – मिशन विद विजन की महिलाओं ने नेहरू नगर चौक पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस दुर्ग और स्वयंसिद्धा – मिशन विद विजन की महिलाओं के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान यातायात मुख्यालय से यातायात पुलिस और महिलाओं ने नेहरू नगर चौक तक पैदल मार्च किया और सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर बैनर और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री सतानंद विध्यराज भी उपस्थित रहे। इस माह भर चलने वाले सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा और नियमों के पालन को बढ़ावा देना है।

स्वयंसिद्धा – मिशन विद विजन की महिलाओं ने सफेद सूट पहनकर विशेष रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि, “हम बच्चों से हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। यह उनके जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम माताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस अभियान के जरिए हम यही संदेश दे रहे हैं कि सभी माताएं अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।”

कार्यक्रम में संस्था की अन्य सदस्याओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें रीता वैष्णव, संगीता जायसवाल, राजश्री नायर, देवयानी मजूमदार, गीता चौधरी, और कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।

इस कार्यक्रम ने सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया और लोगों को यह समझाया कि सड़क पर सुरक्षा सिर्फ नियमों के पालन से ही संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button