ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
छत्तीसगढ़दुर्ग

मंडई मेला क्षेत्र में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग |  ग्राम नंदिनी खुंदनी मंडई मेला में आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेला परिसर में झूला के पास सुरक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक धारदार चाकू लेकर मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नीरज साहू, पिता विजय कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर एवं तीरथ साहू, पिता चंद्रिका साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर बताया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमकाकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा एवं सार्वजनिक आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button