ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

रेलवे का किराया झटका: 1 जुलाई से लंबी दूरी की यात्रा होगी महंगी, टिकट बुकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव

नई दिल्ली | रेलवे ने एक तरफ ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही धांधली पर सख्त रुख अपनाया है। तो वहीं दूसरी तरफ रेल में सफर करने वालें यात्रियों की जेब पर बोझ डाल दिया है। रेलवे ने टिकटों के रेट बढ़ा दिए है। जिसके बाद 1 जुलाई 2025 से रेलवे नया किराया टैरिफ लागू करने जा रही है।

यह आम यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब ढीली करेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि कुछ कैटेगिरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेलवे के नए टैरिफ के अनुसार, सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं होगी।

लेकिन अगर यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है तो प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा। इसके अलावा, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (Non-AC) में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा। इसी तरह, AC क्लास के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है। इसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव का फैसला लिया था।

अब तक अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपकी यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। लेकिन अब रेलवे ने नए सिस्टम पर काम कर रहा है। रेलवे का कहना है कि कन्फर्म सीटों वाला चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button