ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

पांच राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव नतीजे: AAP, BJP, कांग्रेस और TMC को मिली जीत

नई दिल्ली/चंडीगढ़/अहमदाबाद: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) को दो बड़ी जीत मिली है। पंजाब की लुधियाना पश्चिम और गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाकर दिल्ली की हार के बाद पहली बार जीत का स्वाद चखा है।

 लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा ने दर्ज की जीत

AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 35179 वोट हासिल करते हुए 10637 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण को हराया। तीसरे नंबर पर बीजेपी के जीवन गुप्ता रहे।
अरोड़ा के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद उस सीट को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।

विसावदर से गोपाल इटालिया की धमाकेदार जीत

गुजरात की विसावदर सीट से गोपाल इटालिया ने बीजेपी के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक वोटों से हराया।
AAP को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनावों से बड़ी उम्मीदें हैं और ये जीत कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही है।

2027 की तैयारी शुरू, भगवंत मान होंगे CM फेस

AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने साफ कर दिया है कि 2027 में पंजाब में सीएम पद के लिए चेहरा भगवंत मान ही होंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में आंधी थी, अब 2027 में तूफान चलेगा।

 केजरीवाल ने किया राज्यसभा से इनकार

लुधियाना और विसावदर की जीत के बाद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित किया और कहा कि वे राज्यसभा में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए पार्टी की राजनीतिक समिति ही नाम तय करेगी।
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के नाम चर्चा में हैं, वहीं पार्टी पंजाब से भी नया चेहरा राज्यसभा में भेज सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button