ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
रायपुर

मौसम का बदला मिजाज: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बिजली गिरने का खतरा, किसानों को राहत की आस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर

  • अगले 7 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं।
  • गरियाबंद, बलौदाबाजार, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में तेज बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
  • 26 जून से पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने का खतरा, लोगों को सावधान रहने की अपील

  • मौसम विभाग ने जनता से कहा है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें।
  • पेड़ों के नीचे और खुले मैदान में खड़े होने से बचें।

 कम बारिश से खेती पर संकट

  • अब तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है।
  • 39 लाख हेक्टेयर लक्ष्य में से अब तक सिर्फ 70 हजार हेक्टेयर में ही बुआई हो सकी है।
  • नारायणपुर, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, मुंगेली में अब तक 20% से भी कम बारिश हुई है।
  • सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया और रायगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button