ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने दबोचा

भिलाई।   नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग का पीछा कर जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। मामला सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरहसल सोमवार को सुपेला क्षेत्र की रहने वाली बालिका अपने परिजन के साथ थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की बालिका को रास्ते में आरोपी मासूम रंगारी द्वारा पीछा करते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।

बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा – 74, 78 और पोक्सो एक्ट के 8 तहत अपराध दर्ज किया गया है। मासूम रंगारी, उम्र 18 साल निवासी गोंदिया महाराष्ट्र, फ़िलहाल पता- बाम्बे आवास काॅपरेटिव के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मासूम रंगारी को रेश्ने आवास सुपेला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकर किया। आरोपी को आज बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. दीपक सिंह चौहान, आर. रवि कुमार, गौरव पाण्डेय, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button