ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
भिलाई

इंद्रजीत सिंह छोटू बने गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष, मलकीत सिंह लल्लू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भिलाई नगर | आज  12 जनवरी 2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे गुरुद्वारे हाल सुपेला में गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (GAC) की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया है।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गतका चैम्पियनशिप, छग गतका एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन,

जोन अध्यक्षों की नियुक्ति, उप समितियों का गठन रैफरी कौंसिल का गठन, खिलाड़ियों, रैफरी कोच के लिए समर कैंप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, भाटपारा, मुंगेली, पेंड्रारोड़, सक्ती, धमतरी, सूरजपुर, अंबिकापुर के जिला गतका संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में सर्व समिति से एसोसिएशन का अध्यक्ष इंदरजीत सिंघ छोटू , जसवन्त सिंघ खालसा महासचिव ,और मलकीत सिंह लल्लू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। हरपाल सिंघ भामरा, जसबीर सिंघ चहल, अंकलेश दुबे संरक्षक बनाए गए।

पृथ्वी पाल सिंघ एसोसिएशन का मुख्य कोच बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदरजीत सिंघ छोटू ने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी बनाई जायेगी

और गतके के प्रचार प्रसार के लिए सभी जिलों के सहयोग से योजना बनाई जायेगी। और छत्तीसगढ़ स्टेट प्रतियोगिता कराई जाएगी जिससॆ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button