ब्रेकिंग
पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क...
छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

एक टिपर और लगभग 90 घनमीटर अवैध रेत जब्त

रायपुर :  प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर एवं बसंतपुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से परिवहन की जा रही रेत से भरे एक टिपर को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं ग्राम बसंतपुर स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 30 ट्रैक्टर, अर्थात करीब 90 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button