ब्रेकिंग
बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म...
दुर्ग

गांजा बेचते पकड़ा गया आरोपी, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई में 1.1 किलो गांजा जब्त

दुर्ग | थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा, नगद रकम और मोबाइल फोन सहित कुल 21,000 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि पोटिया चौक दुर्ग स्थित शिव मंदिर गार्डन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पद्मनाभपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शेषनारायण वर्मा उर्फ जुगनू (उम्र 52 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 54, पोटियाकला, आबादीपारा, दुर्ग को गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 5,500 रुपये है, गांजा बिक्री की नगद रकम 500 रुपये एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है, जप्त किया गया। कुल जुमला कीमत लगभग 21,000 रुपये का माल जप्त कर विधिवत शीलबंद किया गया।

आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत अपराध की श्रेणी में पाए जाने पर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button