ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

भिलाई से बड़ी खबर: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह से थाने में पूछताछ, पुलिस ने दी पुष्टि – खुलासे का इंतजार

भिलाई नगर |  पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति नगर निवासी बृजमोहन सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनसे पूछताछ जारी है और कुछ समय बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बृजमोहन सिंह विगत चार दशकों से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व में वे साडा उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन दुर्ग पुलिस ने यह जरूर स्वीकार किया है कि उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, और लोग मामले की सच्चाई जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button