ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
बलोदा बाज़ार

होटल-ढाबों में शराबखोरी की छूट नहीं! पुलिस की छापामार कार्रवाई में 8 संचालक पकड़े गए

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में 22 जुलाई 2025 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुल 8 होटल, ढाबा, ठेला व चखना सेंटर पर छापा मार कार्रवाई कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

अभियान की विस्तृत जानकारी

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उन ठिकानों पर की गई, जहां शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर, सड़क किनारे होटल-ठेला जैसे स्थानों पर बैठकर शराब पीने और पिलाने की सुविधा दी जा रही थी। ये गतिविधियां ना केवल कानून का उल्लंघन थीं, बल्कि सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को भंग कर रही थीं।

गिरफ्तार आरोपी और उनके ठिकाने

  • कार्रवाई के दौरान जिन 8 आरोपियों को पकड़ा गया, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं:
  • श्याम पटेल (32 वर्ष), ग्राम पिसीद, थाना कसडोल
  • देवनारायण पैकरा (26 वर्ष), ग्राम मोहतरा, थाना कसडोल
  • भूपेंद्र पटेल (24 वर्ष), ग्राम पिसीद, थाना कसडोल
  • हीरा यादव, ग्राम पहंदा, थाना सिटी कोतवाली
  • ओंकार ध्रुव (22 वर्ष), ग्राम सुमा, थाना भाटापारा ग्रामीण
  • मनीष साहू (34 वर्ष), परशुराम वार्ड, थाना भाटापारा शहर
  • धनेश कुमार पाटले (25 वर्ष), ग्राम घुलघुल, थाना लवन
  • गिरधारी पटेल (52 वर्ष), ग्राम हसुवा, थाना गिधौरी

इन सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, और शांति भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे असामाजिक कार्यों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button