ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग | शुक्रवार को अंजोरा थाना क्षेत्र के पुलगांव अंतर्गत ग्राम महमरा कैफेट एरिया के सामने शिवनाथ नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है और उसका शरीर सामान्य था।

मृतक के शरीर पर फीका गाजरी रंग की शर्ट, काले रंग का पेंट, पीला-लाल रंग का इलास्टिक वाला अंडरवियर और काले रंग की बनियान थी। उसकी बाईं हाथ की अंगुली में बाजारू अंगूठी, कमर में बेल्ट और गर्दन में बाजारू तुलसी माला पहनी हुई थी। इसके अलावा, मृतक के दाहिने भुजा पर गोदना “माँ” और बाईं भुजा पर “एस पी” लिखा टैटू बना हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button