ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

स्वाथ्य विभाग की टीम ने शुरू किया सर्वे, 21 लोग मिले पीलिया के संभावित मरीज, 6 की हुई पुष्टि

दुर्ग। अभी ठीक के गर्मी भी नही पड़ी, पानी का किल्लत शुरू भी नही हुआ
लेकिन अभी से शहर में पीलिया दस्तक देकर पैर पसारने लगी है। इसका जीता जागता उदाहरण नगर के खुर्सीपार के वार्ड 42 गौतम नगर में देखने को मिला।

यहां अभी से पीलिया के मरीज मिलने लगे है, स्वास्थ्य विभाग की इसकी
जानकारी मिलते ही कान खड़े हो गयो और खुर्सीपार क्षेत्र का सीएचएमओ ने
निर्देश देकर एवं अपने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस क्षेत्र में भेजा और
सर्वे कराया जिसमें रविवार 2 मार्च को 21 संभावित मरीज तो पीलिया की मिलेलेकिन छ: पीलिया के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

भिलाई नगर खुर्सीपार क्षेत्र वार्ड 42, गौतम नगर में संभावित पीलिया के मरीज प्राप्त होने की सूचना प्राप्त होने पर डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के निर्देश में डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में डॉ. पियाम सिंग, प्रभारी अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल सुपेला भिलाई व  रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग द्वारा विजय सेजुले, सुपरवाईजर,  हितेन्द्र कोसरे, बीईटीओ एवं स्थानीय स्वास्थ्यकार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

सीएमएचओ डॉ दानी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित सर्वे किया जा रहा है। 02 मार्च 2025 को कुल 245 घरों का सर्वे किया गया जहॉं कुल 21 संभावित पीलिया मरीज मिले हैं, 9 की जॉंच की गयी|

जिसमें से 06 पीलिया के मरीज मिले, 01 जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनका चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है। 03 मार्च 2025 को कुल 325 घरों का भ्रमण किया गया, जिसमें पीलिया के संभावित मरीज नहीं मिले।

प्रभावित क्षेत्रों का पानी जॉंच के लिए 04 सैम्पल कार्यपालन अभियंता,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, दुर्ग को भेजा गया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, दुर्ग समस्त जनता से अपील करता है कि उल्टी लगना, भूख न लगना, थकान महसूस होना, पेट में लगातार दर्द होना, बुखार आना जैसे पीलिया संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें, पीलिया का जॉंच करायें और अपने व परिवार का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button