ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जामुल | प्रार्थी राहुल देव बंसल निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई में प्रार्थी का ट्रेडर्स कंपनी है। गोदाम के बाहर रखा लोहे का प्लेट कटिंग कीमती 21,000 रूपये को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा माल मुल्जिम पता तलाश किया जा रहा था।

आरोपी सुरेश सिंह को घेराबंदी का पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से प्रकरण में चोरी गई माल पूर्व इस्तागासा में बरामद किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी सुरेश सिंह को आज दिनांक 28.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 1 405/2024 धारा 331(2), 317(2) बीएनएस
जप्ती लोहे का प्लेट कीमती 21,000 रूपये।
आरोपी सुरेश सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह उम्र 62 साल निवासी तिरंगा चैक छावनी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button